PM Kisan Yojana: किसान सम्मान निधि की 13वीं किस्त पाने के लिए फटाफट करें यह जरूरी काम, वरना अटक सकता है
नई दिल्ली:
केंद्र सरकार (Central Government) की ओर से देश के किसानों की आर्थिक मदद (Financial Help) लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (Pradhan Mantri Kisan Samman Nidhi) योजना चलाया जा रहा है. पीएम किसान सम्मान योजना (PM Kisan Samman Yojana) के तहत देश के योग्य किसानों को सरकार की तरफ से सालाना आधार पर 6000 रुपये दिए जाते हैं. हालांकि, सरकार किसानों को 6000 रुपये एक साथ नहीं बल्कि 2000-2000 रुपए की 3 समान किस्तों में देती है. इस योजना के तहत अब तक किसानों को 12वीं किस्त तक का फायदा मिल चुका है. वहीं, अब नए साल में किसानों को 13वीं किस्त (13th Installment) का इंतजार
देश में एक अगस्त से बदलने जा रहे हैं ये नियम, आपकी जेब पर डाल
किसान सम्मान निधि की 13वीं किस्त
अगर खबरों की मानें तो किसानों के बैंक खाते में जनवरी महीने के दौरान 13वीं किस्त के पैसे आ सकते हैं. हालांकि, सरकर ने अभी तक इसको लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है. ऐसे में अगर आप पीएम किसान सम्मान योजना की 13वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं तो उससे पहले कुछ जरूरी प्रक्रिया है उसे फटाफट निपटा लें. इससे जैसे ही सरकार की ओर से 13वीं किस्त जारी की जाएगी वह बिना किसी रुकावट के आपके बैंक अकाउंट में आ जाएगी.
13वीं किस्त का लाभ पाने के लिए ई-केवाईसी अनिवार्य
दरअसल, इस योजना के अंतर्गत 13वीं किस्त को लेकर सरकार ने काफी पहले ही यह बात साफ कर दिया है कि अगर आप पीएम किसान योजना के लाभार्थी हैं और अगली किस्त का लाभ उठाना चाहते हैं तो आपके लिए ई-केवाईसी करवाना अनिवार्य है. इसलिए अगर अभी तक आपके यह जरूरू काम नहीं किया है तो इसे बिना देरी किए आज ही निपटा लें. अगर आपने ऐसा नहीं किया तो आप पीएम किसान सम्मान योजना की 13वीं किस्त से वंचित हो सकते हैं.
इस तरह घर बैठे करें ओटीपी बेस्ड e-KYC
पहले सरकार e-KYC के लिए 31 दिसंबर तक का समय निर्धारित किया था. हालांकि, किसान को राहत देते हुए e-KYC प्रक्रिया अभी भी चालू है. अगर आपको ई-केवाईसी करवाना है तो इसके लिए कहीं जाने की भी जरूरत नहीं है. पीएम किसान की ऑफिशियल वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाकर आप खुद ओटीपी बेस्ड ई-केवाईसी कर सकते हैं.
वहीं, आप अपनी सुविधा अनुसार अपने नजदीकी सीएससी केंद्र पर जाकर भी ई-केवाईसी की प्रक्रिया पूरी करवा सकते हैं.
किसान योजना के लाभार्थी के लिए ज़मीन की रजिस्ट्री करवाना जरूरी
इसके अलावा पीएम किसान योजना के लाभार्थी को 13वीं किस्त का लाभ पाने के लिए अपनी ज़मीन की रजिस्ट्री भी करवानी होगी. इस जरूरी काम को अगर आप अब तक किसी न किसी वजह से टालते आ रहे हैं तो इसे जितनी जल्दी हो सके पूरा करा लें.
कई बार इन वजहों से भी नहीं आती है किस्त
कई बार ऐसा होता है कि इस योजना के तहत योग्य किसानों के खाते में किसी वजह से पैसे नहीं आ पाते हैं. ऐसा तब होता है जब किसान रजिस्ट्रेशन करते समय बैंक अकाउंट या आधार नंबर गलत दर्ज कर देते हैं. अगर आपके साथ कभी ऐसा हो तो आप घबराए नहीं.
अगर किस्त के पैसे अटक जाए तो करें यह काम
अगर आप पीएम किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi) के तहत योग्य किसान हैं और आपके किस्त के पैसे अटक गए हैं तो पीएम किसान (PM Kisan) की ऑफिशियल ई-मेल आईडी pmkisan-ict@gov.in पर आप सीधे संपर्क करके अपनी शिकायत कर सकते हैं. इसके अलावा सरकारी हेल्पलाइन नंबर 011-23381092 या 1800115566 पर भी संपर्क किया जा सकता है. यहां आपकी समस्या का निपटारा अनिवार्य रूप से किया जाएगा,
.jpg)
